एक ऐसी ग्राहक जिसे नहीं चाहिए नैनो
एजेंसी Saturday, August 08, 2009 00:05 [IST]  

बड़ोदरा. आपको यकीन नहीं हो रहा होगा कि जिस नैनो के पीछे पूरी दुनिया पागल हो रही है। उससे कोई कैसे इंकार कर सकता है। लेकिन यह पूरी तरह सच है। यह ग्राहक महिला है और भारत की पहली महिला फोटो जर्नलिस्ट भी हैं।



इनका नाम है होमी व्यारवाला, जिन्होंने टाटा मोटर्स के प्रायोरिटी बेसिस पर कार की डिलीवरी दिए जाने से नाराज हैं। उनकी नाराजगी का कारण यह है कि उन्हें कार की डिलीवरी समय पर नहीं मिली।



उसके बाद होमी ने कार की डिलीवरी लेने से इंकार कर दिया। इस 96 वर्षीय महिला ने इसके लिए टाटा मोटर्स को पत्र भी लिखा है जिसमें उन्होंने यह कहा है कि उनकी नैनो की बुकिंग रद्द कर दी जाए।



व्यारवाला के अनुसार उन्हें यह जानकर दुख हुआ कि उनका नाम शहर में डिलीवर किए गए 16 कारों की सूची में नहीं है जबकि उन्होंने इस कार के लिए बुकिंग कंपनी के द्वारा लिखे जाने के बाद करवाई थी।



इस वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट ने कंपनी को पत्र लिखकर कहा है कि अगर उन्हें पत्र लिखने के एक हफ्ते के अंदर कार की डिलीवरी नहीं की जाती है तो वे कार की बुकिंग रद्द कर देंगी।



होमी ने कहा कि नैनो उनके कोई लक्जरी नहीं बल्कि जरूरत है। वहीं जब से लोगों को पता लगा है कि मैं भी नैनो ले रही हूं तो सभी मुझसे पूछते हैं और मुझे दुख होता है। वहीं टाटा मोटर्स के स्थानीय डीलर ने ऐसे किसी भी वादे से अनभिज्ञता जाहीर की है।

Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: