लंदन. शारीरिक शक्ति बढ़ाने के लिए रोजाना एक गिलास चुकंदर का जूस पीना जिम में पसीना बहाने और जॉगिंग करने से बेहतर साबित हो सकता है। इससे ब्लडप्रेशर नियंत्रित रहता है और दिल मजबूत होता है। एक नए अध्ययन में यह पता चला है।
एक्सटर यूनिवर्सिटी के अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि यह जूस प्रोफैशनल खिलाड़ियों के रोजाना के सख्त अभ्यास में मददगार साबित हुआ। अध्ययनकर्ताओं ने साइक्लिंग टेस्ट पास करने वाले 8 स्वस्थ व्यक्तियों को अध्ययन में शामिल किया और 6 दिन तक उन्हें चुकंदर का जूस पीने को दिया। जूस पीने के बाद उन्हें साइक्लिंग करने को कहा गया।
जूस पीने के बाद उनकी ऑक्सीजन का कम इस्तेमाल हुआ। इससे संकेत मिला कि उनकी मांसपेशियां कम ऊर्जा खपत करने के बावजूद ज्यादा काम करने योग्य थीं। साइकिलिंग रोकने के बाद जूस पीने से मिली ऊर्जा के कारण वे ज्यादा समय तक साइकिल चला पाए।