Health
लिपस्टिक जो घटाएगी वजन
एजेंसी. Saturday, August 08, 2009 17:10 [IST]  

lipstickवाशिंगटन. करीना कपूर और बिपाशा बसु जैसी फिगर पाने का सपना कौन नहीं देखता लेकिन उनकी तरह घंटों जिम में पसीना कौन बहाए। अब अमेरिका में एक ऐसी लिपस्टिक तैयार की गई है जो आपका वजन खासकर हिप्स से चर्बी कम करने में मदद करेगी।

इस लिप बाम को ‘बर्नर बाम’ बाम नाम दिया गया है। इसमें वजन घटाने वाले तत्व जैसे ग्रीन टी, कैफीन आदि मिलाए गए हैं जिससे भूख कम लगने के साथ वजन भी घटने लगता है। लिपस्टिक में मिले पदार्थ होंठों की रक्त धमनियों के जरिए शरीर में पहुंचकर वजन कम करने में मदद करते हैं।

इस लिपस्टिक के परीक्षण के दौरान कई महिलाओं केवजन में कमी देखी गई। इसकी कीमत करीब 400 रुपए है और यह पांच अलग-अलग फ्लेवर में उपलब्ध है।

Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: