ह्यूस्टन. अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भारतवंशी अटार्नी रो खन्ना को वाणिज्य विभाग में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
खन्ना अमेरिकी प्रौद्योगिकी के लिए विदेशी बाजारों को खोलने की दिशा में काम करेंगे। इसके लिए उन्हें अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रशासन में डिप्टी असिस्टेंट सेकेट्ररी बनाया गया है। बत्तीस वर्षीय खन्ना ने इसी सप्ताह पद संभाल लिया है।
बौद्धिक संपदा मामलों के विशेषज्ञ खन्ना व्यापारिक प्रतिनिधिमंडलों के साथ भारत और चीन आदि देशों का दौरा करेंगे। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक खन्ना की नियुक्ति भारतवंशी अमेरिकियों के बढ़ते राजनीतिक रसूख की ओर इशारा करती है।