मौजूदा वर्ष के जुलाई माह में देश में वाहनों की बिक्री में 20.8 फीसदी का इजाफा हुआ। आलोच्य अवधि में कुल 941,118 वाहनों की बिक्री हुई जबकि पिछले साल के जुलाई माह में 779,354 इकाई वाहन बिके थे।
सोमवार को सोसायटी ऑफ इंडिया ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चर्स (सियाम) के द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन माह में 1,15,067 कारें बिकीं, जो कि जुलाई 2008 में बिके 87,901 कारों के मुकाबले 31 प्रतिशत अधिक है। वहीं जुलाई 2009 में मोटरसाइकिलों के बिक्री में 19.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो 5,46,245 इकाई रहा। हालांकि पिछले साल के समान अवधि में 4,57,178 मोटरसाइकिल बिके थे। आलोच्य माह में 37,624 इकाई ट्रक और बसें बिकीं, जो कि पिछले वर्ष जुलाई महीने में बिके 34, 325 इकाई के तुलना में 9.6 प्रतिशत अधिक है।