Science Tech
बच्चें जितने तेज होते हैं कुत्ते
Agency Tuesday, August 11, 2009 02:08 [IST]  

Dog टोरंटो. वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि कुत्ते मनुष्यों के बच्चों जितने तेज होते हैं। उनका आईक्यू ढ़ाई साल के बच्चे जितना होता है और वे 150 से ज्यादा शब्द समझ लेते हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिटिश कोलंबिया के स्टेनले कोरेन ने बताया कि कुत्ते अपनी बुद्धि का इस्तेमाल जानबूझकर अपने साथी कुत्तों को धोखा देने में करते हैं। उन्होंने बताया कि कुत्तों की रचनात्मकता और प्रतिभा से भले ही वे आईन्सटीन जितने बुद्धिमान न हों लेकिन इतना स्पष्ट है कि वे बुद्धि में मनुष्यों के करीब हैं।



कोरेन ने बताया कि कुत्तों की मानसिक क्षमता मनुष्यों के करीब होती है, खासतौर से ढ़ाई साल के बच्चे के दिमाग जितनी। वे पांच तक गिनती गिन सकते हैं और गणित के सवालों में छोटी-छोटी गलतियां भी पकड़ लेते हैं। इनकी बुद्धिमता इनकी नस्ल, पर्यावरण और इनके मालिकों द्वारा इन्हें दिए जाने वाले प्रशिक्षण पर निर्भर करती है। इनमें तीन तरह की प्रतिभा होती है, स्वाभाविक, अनुकूलक और कार्यकारी।



कोरेन ने बताया कि बुद्धि के आधार पर बॉर्डर कोलिज नस्ल के कुत्ते पहले, पूडल्स दूसरे, जर्मन शैफर्ड तीसरे, गोल्डन र्रिटीवर्स चौथे, डूॉबरमैन पांचवें और शेटलैंड शीपडॉग्स नस्ल के कुत्ते छठे और लैब्राडोर सातवें स्थान पर हैं।

Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 
  • ..और ये विधाता बनने पर आमादा हैं
  • चोरी नहीं जाएगी साइकिल
  • सेंसर बताएगा ज्वालामुखी के राज
  • सेंसर बताएगा ज्वालामुखी के राज
  • कृत्रिम जीवन का श्रीगणेश!
  • ब्लॉग की लागी छूटे ना
  • चंद्रमा पर पानी की खोज में इसरो-नासा एकसाथ
  • क्या हमने सबसे तेज दौड़ देखी ली?
  • धूमकेतु में जीवन!
  • ब्रिटेन के ज्यादा करीब हैं यूएफओ
  • विपरीत दिशा में घूमने वाला ग्रह मिला
  • घर से बैक्टीरिया दूर भगाता है हवन का धुआं
  • अद्भुत नजारा: एक सीध में नजर आएंगे शनि के वलय
  • अब भारत की निगाहें मंगल पर
  • गूगल का कैफीन होगा सबसे तेज सर्च इंजन
  • बच्चें जितने तेज होते हैं कुत्ते
  • सोशल नेटवर्किंग के ‘साइड इफेक्ट’
  • भारत की रक्षा को तौनात होंगे सात उपग्रह
  • इतने पासवर्ड आखिर कैसे याद रखे कोई
  • विवाद के बीज, विवाद के बीच
  • Sunday Special : पॉलीग्राफ टेस्ट की सच्चाई
  • सुदूर अंतरिक्ष से पृथ्वी के नजारे
  • अहा। यह कौन चित्रकार है ?
  •