Indians Abroad
भारतवंशी अमेरिकी भराड़ा बने मेनहटन के एटॉर्नी
Agency Wednesday, August 12, 2009 00:22 [IST]  

वाशिंगटन. अमेरिकी सीनेट ने भारतवंशी अमेरिकी प्रीत भराड़ा को न्यूयॉर्क स्थित मैनहटन का एटॉर्नी बनाने पर मुहर लगा दी है। इसे वाशिंगटन के बाहर लोकअभियोजक का सबसे प्रतिष्ठित पद माना जाता है।



राष्ट्रपति बराक ओबामा ने पंजाब में जन्मे भराड़ा को गत 15 मई को इस पद पर नियुक्त करने का इरादा जताया था। न्यूयॉर्क के सीनेटर चाल्र्स शूमर ने एक बयान में बताया कि भराड़ा के नामांकन को सीनेट ने शुक्रवार को अपनी मंजूरी दे दी। इससे पहले भराड़ा चार साल से भी अधिक समय तक शूमर के मुख्य वकील के रूप में सेवाएं दे चुके हैं।



न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार इस नए पद पर रहते हुए भराड़ा उन 200 से अधिक वकीलों के प्रमुख रहेंगे, जो देश के कई अहम मुकदमों की पैरवी कर रहे हैं।



फिरोजपुर में जन्मे भराड़ा 1970 में अपने अभिभावकों के साथ अमेरिका जाने के बाद से वहीं रह रहे हैं। भराड़ा के पिता सिख और मां हिंदू हैं। वे दोनों ही मूलत: पाकिस्तान के रहने वाले हैं, जो विभाजन के बाद भारत आए थे।

Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: