लंदन. यह दावा यहां की एक टीम ने किया जिन्होंने झुर्रियों से निजात दिलाने वाली सीरम क्रीम बनाई है। यह क्रीम यहां की 3लैब सुपर टीम ने बनाई है जिसके सदस्यों का दावा है कि इस क्रीम को लगाने के बाद कोई भी एंटी रिंक ल क्रीम बाजार में टिक नहीं पाएगी। क्रीम की कीमत 215 पाउंड यानी करीब 17200 रुपए है।
टीम के प्रवक्ता ने बताया कि उन्हें इस क्रीम को बनाने में 10 साल लगे। इसमें एचजीएच (ह्यूमन ग्रोथ हार्मोन) नामक तत्व है जो झुर्रियां और छाइयां खत्म करता है। प्रोटीन के जैसा यह तत्व शरीर में मौजूद रहता है पर उम्र बढ़ने के साथ यह कम होता जाता है।