मैं राखी सावंत का गॉडफादर हूं-मिका
भास्कर नेटवर्क Wednesday, August 12, 2009 15:32 [IST]  

rakhimikaदलेर मेंहदी के भाई मिका को लोग उसकी गायकी से कम किंतु जन्मदिन पर राखी सावंत को चुम्बन करने के बाद हुए विवाद के कारण अधिक लोग पहचानते हैं। हाल ही में प्रसारित शो ‘राखी का स्वयंबर’ के संबंध में उन्होंने बहुत ही आगे निकलकर एक बात कही है, वह यह कि मैं तो राखी का गॉड फादर हूं। वो तो अभी बच्ची है।
         इन दिनों मिका सोनी टीवी के रियल्टी शो ‘इस जंगल से मुझे बचाओ’ में भाग ले रहे हैं। इस शो में मिका एक प्रतिस्पर्धी राबिंसन के साथ बात-बात में कह दिया कि राखी आज जो कुछ भी है, वह मेरे कारण। मैंने ही उसे बनाया है। वो तो अभी बच्ची है, गॉडफादर तो मैं हूं। मिका आगे कहते हैं कि उसका स्वयंबर चला तो किसके कारण? मेरे कारण। हम तो प्रोडक्ट बनाते हैं और वो बिकने लगता है। आय एम हर गॉडफादर ओर वो  तो मेरी बच्ची है। इस टिप्पणी का राखी ने क्या जवाब दिया है, यह अभी पता नहीं चल पाया है।
 उधर पता चला है कि मिका ने इस शो में एक प्रतिस्पर्धी जय भानुशाली की पेंट सबके सामने उतार दी। मिका की इस हरकत से जय ने इस शो को छोड़ देने का फैसला कर लिया है। गायक और संगीतकार हिमेश रेशमिया पर कटाक्ष करते हुए मिका कहते हैं कि ‘सावन में लग गई आग’  ये मेरे गीत की सफलता के बाद अन्य लोगों ने इस शैली को अपनाया और आगे बढ़ गए। यह भी पता चला है कि हाल ही में वाइल्ड कार्ड एंट्री द्वारा इस शो में प्रवेश करने वाले मिका ने निगार खान के साथ भी फ्लर्ट करने की कोशिश की थी।

Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: