Health
कामकाजी महिलाएं कम सोती हैं
Agency Thursday, August 13, 2009 00:54 [IST]  

Women वाशिंगटन. कामकाजी महिलाएं घर और कार्यालय की दोगुनी जिम्मेदारी संभालने के बावजूद पुरुषों की तुलना में कम नींद लेती हैं। एक नए अध्ययन में यह पता चला है। सिनसिनाटी यूनिवर्सिटी और मियामी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डेविड मॉम और स्नातक छात्रों रैशेल सैबेस्टियान, एंथोनी बारडो ने इस अध्ययन में पाया कि काम का बोझ और घर-परिवार की जिम्मेदारी के कारण ही महिलाएं अच्छी नींद नहीं ले पातीं।



अध्ययन में 583 यूनियन वर्करों को शामिल किया गया था। इसमें पता चला कि शादी की चिंता और कार्यस्थल पर बढ़ती मांग के कारण महिलाओं की नींद प्रभावित होती है। अध्ययनकर्ताओं के मुताबिक नौकरीपेशा महिलाओं के पतियों में भी कम नींद आने की समस्या देखी गई लेकिन यह महिलाओं की तुलना में कम थी। अध्ययन के नतीजे अमेरिकन सोशियोलॉजिकल एसोसिएशन की सालाना बैठक में पेश किए गए। इसमें पाया गया कि महिलाओं पर कम नींद का असर देखने को मिलता है।

Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: