
फिल्म ‘लाइफ पार्टनर’ के एक गीत में तुषार कपूर और प्राची देसाई के साथ चीते के नन्हे शावक भी दिखाई पड़ेंगे। गाने में इनका आना एक रोचक संयोग रहा, जो अब फिल्म की यूएसपी बन गया है।
दक्षिण अफ्रीका के फॉरेस्ट रिजर्व में अपनी नई फिल्म ‘लाइफ पार्टनर’ की शूटिंग करते हुए तुषार कपूर और प्राची देसाई एक अजीब स्थिति में फंस गए। दोनों एक गाने की शूटिंग कर रहे थे कि उनका सामना चीते के नन्हे शावकों से हो गया। उन्हें समक्ष देखकर न सिर्फ तुषार और प्राची, बल्कि यूनिट के बाकी सदस्य भी सन्न रह गए। यह अलग बात है कि बाद में इन शावकों के साथ उन्हें शूटिंग भी करनी पड़ी।
फिल्म यूनिट से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, ‘दक्षिण अफ्रीका के प्राकृतिक सौंदर्य और जीव-जंतुओं से भरपूर जंगलों में शूटिंग करने की इजाजत रूमी जाफरी ने पहले ही ले ली थी। इस कारण यूनिट को जंगलों के उस हिस्से में भी जाने का मौका मिल गया, जहां अमूमन और कोई नहीं जाता है।
तुषार और प्राची पर एक गीत फिल्माया जा रहा था कि अचानक चीते के नन्हे शावक सामने आ गए। उन्हें देखकर जो जहां था, वहीं खड़ा रह गया। इतने में एक वन कर्मचारी ने हमें बताया कि शावक किसी को नुकसान नहीं पहुचाएंगे। यह सुनकर रूमी ने सोचा कि क्यों न उन्हें भी गाने में इस्तेमाल कर लिया जाए।
इस अनूठे विचार पर तुषार को तो कोई आपत्ति नहीं हुई, लेकिन प्राची ने डर के मारे हाथ खड़े कर दिए। तुषार समेत कई लोगों ने उन्हें समझाया, तब कहीं जाकर वह तैयार हुईं। कलाकारों के तैयार होते ही रूमी को उन शावकों के साथ शूटिंग करने के लिए नए