कॉमेडी नहीं करेंगे चंकी
भास्कर न्यूज़ Friday, August 14, 2009 12:08 [IST]  

chunkyचंकी पांडे ने कॉमेडी फिल्में करने से तौबा कर ली है। अब वह अपनी उम्र के अनुरूप कुछ गंभीर किरदार ही निभाने के इच्छुक हैं, जो उनकी प्रतिष्ठा में इजाफा करे।



चंकी पांडे अब कॉमेडी नहीं करेंगे। इस लिहाज से प्रशंसक उन्हें कॉमेडी करते हुए आखिरी बार ‘डैडी कूल’ फिल्म में देख सकते हैं। इस फिल्म के बाद उन्होंने कॉमेडी भूमिकाएं नहीं करने का निर्णय किया है। उनका मानना है कि अब वक्त आ पहुंचा है जब वह अपनी पसंद की चुनौतीपूर्ण गंभीर भूमिकाओं को रुपहले परदे पर जीवंत करें।



इस संदर्भ में वह कहते हैं, ‘मैंने अपने कॅरियर में ढेरों कॉमेडी भूमिकाएं निभाई हैं। अब मैं इस तरह की भूमिकाएं और नहीं करना चाहता हूं। इंडस्ट्री में मुझे दो दशक से अधिक समय हो चुका है, अत: अब मैं कुछ गंभीर किरदार ही करूंगा। मैं एक ही तरह के किरदार निभाने वाले अभिनेता के तौर पर अपनी छाप नहीं छोड़ना चाहता हूं।’ गौरतलब है कि अनिल कपूर के साथ फिल्म ‘तेजाब’ करने के बाद चंकी के सितारे चमक उठे थे, लेकिन वह सुपर सितारा बनने की स्थिति में नहीं आ सके। हालांकि बांग्लादेशी फिल्मों के वह सुपर स्टार हैं। कह सकते हैं कि चंकी के इस निर्णय से उन्हें अब बॉलीवुड में भी फायदा पहुंचेगा।

Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: