प्रदेश की आर्थिक राजधानी यानी इंदौर। पिछले दो साल से यहां की सड़कें तो मानों दम तोड़ चुकी हैं और प्रशासन है कि गहरी नींद से जाग ही नहीं पा रहा है। चाहे विजय नगर की एबी रोड हो या फिर नवलखा रोड। टूटी सड़कें और गड्ढे यहां की पहचान बन चुके हैं। व्यवस्ततम एबी रोड की हालत तो बरसात में और भी खराब हो जाती है। विजय नगर चौराहे पर गड्ढे की वजह से जाम लगना आम बात है। यही हालात हैं एलआईजी रोड से पहले स्टेट बैंक के सामने वाली सड़क के भी। हर साल बारिश में यहां पानी भर जाता है और सड़कों पर जाम लग जाता है पर मानों किसी को फिक्र ही नहीं है। जिला प्रशासन और नगर निगम जाने किस बात का इंतजार कर रहा है।
ईशान अवस्थी, विजय नगर इंदौर