स्वाइन फ्लू का जयपुर में एक और रोगी जांच में पॉजीटिव पाया गया है। अब तक जयपुर में पांच पॉजीटिव केस मिल चुके हैं। एक पॉजीटिव मरीज पहले ही अजमेर में पाया गया था। आखिर राज्य सरकार और स्वास्थ्य महकमा कर क्या रहा है। लोगों का टेस्ट हो रहा है लेकिन रिपोर्ट हफ्तों बाद आ रही है ऐसे में आखिर कब उसका इलाज होगा। बस स्टैंड हो या रेलवे स्टेशन कहीं भी कोई व्यवस्था नहीं है। पता नहीं सरकार कब जागेगी। यहां पर लोगों को मेडिकल स्टोर्स पर मास्क भी नहीं मिल पा रहे हैं। मिल भी रहे हैं तो ब्लैक के दामों पर। आखिर ऐसे में कैसे निपटा जाएगा इस बीमारी से।
चंदन मिश्रा, अनीता नगर, जयपुर