Science Tech
ब्रिटेन के ज्यादा करीब हैं यूएफओ
Agency Tuesday, August 18, 2009 01:01 [IST]  

UFO लंदन. यूएफओ (उड़न तश्तरी) के अस्तित्व पर भले ही कई लोगों को यकीन न हो, लेकिन ब्रिटेन और यहां के लोगों से शायद इनका करीबी नाता है। सोमवार को सार्वजनिक की गई ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय की पुरानी फाइलों के मुताबिक पिछले 15 वर्र्षो में यहां सैकड़ों बार यूएफओ देखे जा चुके हैं।



वर्ष 1996 में ही यूएफओ दिखने की करीब 600 घटनाएं फाइलों और दस्तावेजों में दर्ज हैं। दस्तावेजों में वर्ष 1981 से 1996 के बीच पुलिस अफसरों, पायलटों और स्कूली बच्चों द्वारा देखी गई यूएफओ की घटनाएं सिलसिलेवार दर्ज हैं। आसमान में चमकती तश्तरीनुमा चीज दिखने तथा नींबू के आकार वाले सिर के एलियंस और कुछ अन्य चीजों की विस्त़त जानकारी और विश्लेषण भी इन फाइलों में हैं।



‘हमारे साथ आओ’



ऐसी ही एक घटना में 1995 में यूएफओ के साथ एलियन दिखने का भी जिक्र है। घटना के मुताबिक स्टेफोर्डशायर में यूएफओ को देखकर हैरान दो बालकों के होश उस समय उड़ गए जब आसमान पर मंडराती यूएफओ में से एक एलियन ने सिर निकालकर पूछा ‘हम तुम्हें चाहते हैं। हमारे साथ आओ।’



कुछ अन्य घटनाएं



- पुलिस अधिकारियों के अनुसार बेल्जियम एयरफोर्स के एफ-16 फाइटर्स का यूएफओ से तेजी को लेकर होड़ हुई। मार्च 1990 की इस घटना में एफ-16 का राडार से संपर्क टूट गया। यह पता नहीं चल सका कि इसका कारण क्या था?



- 1990 के मध्य में स्कॉटलैंड का बोनीब्रिज यूएफओ देखे जाने के लिहाज से पसंदीदा स्थान रहा।



कुछ तो है



‘मुझे लगता है कि 1996 और यूएफओ व एलियंस का आपस में कुछ संबंध है। यह ऐसा वर्ष था जिसमें लोगों को काफी संख्या में यूएफओ और एलियंस के दीदार हुए।’

- डॉ. डेविड क्लार्क, यूएफओ मामलों के विशेषज्ञ

Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 
  • ..और ये विधाता बनने पर आमादा हैं
  • चोरी नहीं जाएगी साइकिल
  • सेंसर बताएगा ज्वालामुखी के राज
  • सेंसर बताएगा ज्वालामुखी के राज
  • कृत्रिम जीवन का श्रीगणेश!
  • ब्लॉग की लागी छूटे ना
  • चंद्रमा पर पानी की खोज में इसरो-नासा एकसाथ
  • क्या हमने सबसे तेज दौड़ देखी ली?
  • धूमकेतु में जीवन!
  • ब्रिटेन के ज्यादा करीब हैं यूएफओ
  • विपरीत दिशा में घूमने वाला ग्रह मिला
  • घर से बैक्टीरिया दूर भगाता है हवन का धुआं
  • अद्भुत नजारा: एक सीध में नजर आएंगे शनि के वलय
  • अब भारत की निगाहें मंगल पर
  • गूगल का कैफीन होगा सबसे तेज सर्च इंजन
  • बच्चें जितने तेज होते हैं कुत्ते
  • सोशल नेटवर्किंग के ‘साइड इफेक्ट’
  • भारत की रक्षा को तौनात होंगे सात उपग्रह
  • इतने पासवर्ड आखिर कैसे याद रखे कोई
  • विवाद के बीज, विवाद के बीच
  • Sunday Special : पॉलीग्राफ टेस्ट की सच्चाई
  • सुदूर अंतरिक्ष से पृथ्वी के नजारे
  • अहा। यह कौन चित्रकार है ?
  •