मुंबई. अमेरिका के एक एयरपोर्ट पर बदसलूकी झेलने के बाद बॉलीवुड के किंग खान मुंबई लौट आए हैं। मुंबई में अपने घर पर मीडियावालों से बात करते हुए शाहरुख ने साफतौर पर कहा कि अमेरिकी एयरपोर्ट पर उनके साथ जो भी हुआ है, उसका वे पब्लिसिटी स्टंट के लिए उपयोग नहीं कर रहे हैं। यदि ऐसा कोई कह रहा है तो यह घटिया मानसिकता की सोच है। एयरपोर्ट पर उनके साथ दो घंटे तक पूछताछ की गई। जिससे उन्हें थोड़ा अजीब लगा। लेकिन अगली बार यदि जांच होगी तो अब अजीब नहीं लगेगा। सलमान खान की प्रतिक्रिया का जवाब देते हुए खान ने कहा कि उनके साथ अक्सर पूछताछ होती है, इसलिए उन्हें अजीब नहीं लगता होगा। वे सही भी हैं लेकिन मुझे तो अजीब लगा।
शाहरुख खान ने कहा कि हर देश की सुरक्षा महत्वपूर्ण है और हमें उसका पालन करना चाहिए। सिर्फ अमेरिका में ही क्यों भारत में भी सुरक्षा मजबूत करनी चाहिए। मैं इस बात से नाराज हूं कि न तो मेरा फिंगर प्रिंट लिया गया और न ही रैटिना का जांच की गई। पूछताछ करने के तरीके से भी दिक्कत थी। उन्होंने कहा कि उनके साथ कोई भेदभाव नहीं हुआ है। लेकिन जो सवाल पूछे गए, वे बड़े अजीबोगरीब थे। बस मैं यही चाहता हूं कि और ज्यादती न हो। अमेरिकी कानून की बात करते हुए शाहरुख ने कहा कि अमेरिका में ९/११ के बाद सुरक्षा को अपग्रेड नहीं किया गया है। इसे अपग्रेड करना जरूरी है।
बॉलीवुड के इस अभिनेता ने कहा कि उनसे एयरपोर्ट पर कहा गया है कि आपका नाम काफी कॉमन है। जिसके कारण आपके साथ पूछताछ की जा रही है। अब ऐसे में मैं न तो अपना नाम बदलने वाला हूं और न ही धर्म। मुझे अपने धर्म और देश पर गर्व है।
शाहरुख खान ने समाजवादी पार्टी के नेता अमर सिंह की प्रतिक्रिया पर जवाब देते हुए कहा कि उनकी तबीयत सही नहीं है। अब ऐसे में क्या कहा जाए। वे तो खुदा से उनके लिए प्रार्थना ही कर सकते हैं कि वे जल्दी से तन, मन और दिमाग से ठीक हो जाएंे। लेकिन मुलायम सिंह पर निशाना साधते हुए शाहरुख ने कहा कि यदि मुलायम सिंह यह कहते हैं कि मैं इसे पब्लिसिटी स्टंट के लिए प्रयोग कर रहा हूं तो यह बड़ी वाहियात बात है। वे काफी वरिष्ठ राजनेता हैं और यदि वे ऐसा कुछ कहते हैं तो इस पर क्या कहा जा सकता है।
संबंधित खबरें
* शाहरुख का समय बलवान है
* अमेरिकी नजरिये का संकेत है शाहरुख की जांच
* इसे मुद्दा न बनाएं: शाहरुख
* अमेरिका में दोबारा कदम नहीं रखना चाहता : शाहरुख
* शाहरुख ने कहा - बदसलूकी पर माफी मांगने की जरूरत नहीं
* अमेरिकी एयरपोर्ट पर शाहरुख खान के साथ पूछताछ