लेटेस्ट स्काइप फोन्स लेकर आया बेल्किन
एजेंसी Tuesday, August 18, 2009 19:14 [IST]  

बेल्किन इंडिया लेकर आया है लेटेस्ट स्काइप फोन्स की खास रेंज। देश का लीडिंग ग्लोबल इंटरकनेक्टिविटी साल्युशन और कंज्यूमर इलेक्ट्रानिक डिवाइस प्रोवाइडर बेल्किन ने खास इंटरनेट फोन्स की रेंज लांच की है। स्काइप इंटरनेट फोन्स बिना कम्प्यूटर चलाए भी काम करेंगे और काफी आसानी से ऑपरेट किए जा सकेंगे।



अफोर्डेबल प्राइज वाले स्काइप फोन्स वाइ-फाइ टेक्नॉलजी से लैस हैं और विश्व में कहीं भी इनका इस्तेमाल किया जा सकेगा। बस अगर आपके पास है वाइ-फाइ कनेक्टिविटी तो घर, ऑफिस या किसी भी पब्लिक प्लेस पर आप इस फोन का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके लिए न तो आपको कम्प्यूटर की जरूरत होगी न ही ब्राउजर बेस्ड ऑथेंटिकेशन की। अट्रेटक्टिव कॉन्टेक्ट स्काइप फोन का एक और बेहतरीन फीचर है।

Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: