वाशिंगटन. खानपान और जीवनशैली में बदलाव के चलते बढ़ता मोटापा हर किसी के लिए समस्या बना हुआ है। मोटापा के कारण डायबिटीज व हृदयरोग जैसी कई अन्य बीमारियां और पनप जाती हैं।
एक ताजा शोध की मानें तो ठंडे पानी या बर्फ में पैर डालकर बैठना मोटापा घटाने में काफी हद तक कारगर साबित हो सकता है। मोटापा शरीर में मौजूद ब्राउन फैट (भूरा वसा) की अहम भूमिका होती है। ब्राउन फैट व्यस्कों में ही पाया जाता है। शोधकर्ताओं ने यह समझाया है कि ब्राउन फैट से कैसे लोग बिना किसी परिश्रम के अपना वजन घटा सकते हैं।
कैसे काम करता है ब्राउन फैट
ठंडे पानी या बर्फ में पैर डालकर बैठने से कंपकंपी आना लाजिमी है। यही स्थिति मोटापा घटाने में कारगर कारगर साबित होती है। इसी प्रक्रिया में ब्राउन फैट प्राकृतिक रूप से जलता है। पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में ब्राउन फैट ज्यादा पाया जाता है। बोस्टन के शोधकर्ता डॉ. आरोन साइप्रेस के मुताबिक नतीजों से स्पष्ट है कि 84 ग्राम ब्राउन फैट को पैदा कर रोजाना 400 से 500 कैलोरी की अतिरिक्त मात्रा को जलाया जा सकता है। दूसरे शब्दों में कहें तो ब्राउन फैट डायबिटीज की रोकथाम में भी अहम भूमिका निभाता है। उल्लेखनीय है कि डायबिटीज होने में मोटापा सबसे प्रमुख भूमिका निभाता है।
क्या है ब्राउन फैट
शरीर में दो तरह का वसा पाया जाता है। सफेद (व्हाइट स्टफ) यानी खराब वसा तथा भूरा वसा। ज्यादा खाने के चलते बनने वाला सफेद वसा पेट व जांघों पर जमा होता जाता है। इस सफेद वसा के ऊपर भूरा वसा जमा होता है। सामान्यत: भूरा वसा का काम शरीर में ऊष्मा पैदा करना है। भूरा वसा मेटाबोलिज्म (उपापचय) को तेज कर ऊष्मा पैदा करता है।