Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Wednesday, August 19, 2009 19:50 [IST]  

danik bhaskarचुंबन मामला : लोलो का रिकॉर्ड तोड़ेंगी बेबो

भास्कर न्यूज

अगर फिल्म इंडस्ट्री में चल रही चर्चाओं पर यकीन किया जाए तो करीना कपूर ने अपनी बड़ी बहन करिश्मा का रिकॉर्ड तोड़ने का मन बना लिया है।



यह रिकॉर्ड होगा ऑन स्क्रीन सबसे लंबे किस का। सिनेप्रेमियों को याद होगा कि करिश्मा ने फिल्म ‘राजा हिंदुस्तानी’ के लिए आमिर खान के साथ एक लंबा चुंबन दृश्य दिया था। यह फिल्म करिश्मा के कॅरियर के लिए टर्निग प्वाइंट भी साबित हुई थी।



अब चर्चा है कि करीना रेंसिल डीसिल्वा की फिल्म ‘कुर्बान’ में बॉयफ्रेंड सैफ अली खान के साथ एक लंबा किस देती नजर आएंगी। फिल्म से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक सैफ के साथ यह चुंबन दृश्य करते हुए करीना को कोई दिक्कत पेश नहीं आई, बल्कि यह सीन काफी लंबा हो गया।



रेंसिल इस चुंबन दृश्य की अवधि नहीं बता रहे हैं, लेकिन इतना तय है कि यह करिश्मा और आमिर खान के चुंबन की अवधि का रिकॉर्ड तोड़ देगा। हालांकि इसे देखने के लिए दर्शकों को फिल्म के प्रदर्शन तक इंतजार करना होगा।

  share
विचार:

Dhara singh

Thursday, 20th Aug 2009, 15:49
kaha chumban hoga bhag lene hum pahuchege.

apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: