बाल लंबे होने का इंतजार
एजेंसी Friday, August 21, 2009 13:42 [IST]  

tusharकिसी फिल्म के विलंब के क्रम में अब तक आपने बेहद अजीबोगरीब कारण सुने होंगे। लेकिन निर्देशक सागर बेलारी को अपनी फिल्म सिर्फ इसलिए टालनी पड़ रही है ताकि तुषार कपूर के सिर पर बाल आ जाएं! इस अनाम फिल्म में तुषार कपूर की दोहरी भूमिका है। बताते हैं कि निर्देशक नहीं चाहते थे कि तुषार फिल्म में विग धारण करें।



इसलिए उन्होंने अपेक्षित बाल न आ जाने तक शूटिंग नहीं करने का फैसला किया। नतीजतन मध्य अगस्त से शुरू होने वाली शूटिंग अब कम से कम छह माह के लिए टल गई है। इस संदर्भ में तुषार बताते हैं, ‘सागर कतई नहीं चाहते हैं कि मैं फिल्म में विग धारण करूं। मैंने उन्हें बताया भी कि मेरे बाल छोटे हैं और उन्हें बढ़ने में समय लग जाएगा, जिससे फिल्म की शूटिंग में विलंब हो सकता है।



इसके बावजूद सागर ने मुझसे कहा कि मैं पर्याप्त समय लूं और उन्होंने फिल्म की शूटिंग ही टाल दी। वह चाहते हैं कि फिल्म में मेरा लुक वास्तविक लगे। चूंकि अब मैंने अपनी अन्य फिल्मों की शूटिंग पूरी कर ली है, इसलिए अब बाल लंबे कर रहा हूं। हालांकि मेरे पास इतना समय नहीं है कि मैं अपने बाल कंधे तक लंबे कर सकूं।



फिर भी देखता हूं कि बाल कितने बड़े हो सकते हैं।’ फिल्म से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक फिलहाल सागर ने तुषार के बड़े बालों वाले लुक को ही फाइनल नहीं किया है। इस बारे में वह अंतिम फैसला तुषार के लंबे बाल देखकर ही करेंगे।

Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: