अरे मेरे नाम के साथ एक्सपोज मत जोड़ो
एजेंसी Saturday, August 22, 2009 15:45 [IST]  

mmadhuचर्चा है कि मुधर भंडारकर जेल के बाद अवॉर्ड की पोल खोलने को लेकर एक फिल्म बना रहे हैं, लेकिन खुद मधुर तो इस बात से इंकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि मैंने तो ऐसी किसी फिल्म के बारे में सोचा तक नहीं और लोगों ने उसका नाम तक घोषित कर दिया। अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए भंडारकर कहते हैं कि कोई मुझसे पूछे बिना मेरी फिल्म के बारे में इतना कुछ कैसे लिख सकता है।



जब मैंने कोई फिल्म के बारे में कहा ही नहीं तो लोग ऑन द रिकॉर्ड कहकर ऐसे बयान कैसे दे सकते हैं। चर्चा तो यह भी थी कि इस अवॉर्ड नाम की फिल्म में मुधर फिल्मों और अन्य क्षेत्र में दिए जाने वाले अवॉर्ड की पोल खोलेंगे। अब सच क्या है ये तो कोई भी नहीं जानता। अगर मधुर फिल्म बना रहे हैं तो बताने से क्यों कतरा रहे हैं।



नही बना रहे तो लोग यह तक कैसे कह सकते हैं कि फिल्म का बजट 40 करोड़ होगा। अब मधुर की फिल्म है तो चर्चा तो होगी ही। फिर विषय इतना ज्यादा विवादों वाला हो तो. अब मधुर से जब पूछा गया क्या आगे अवॉर्ड को एक्सपोज करने का कोई प्लान है। तो वह गुस्सा कर बोलते हैं - मेरे नाम के साथ एक्सपोज वर्ड क्यों जुड़ जाता है।

Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: