Dharm Darshan
गणेश के मायने
बेजन दारुवाला Sunday, August 23, 2009 10:44 [IST]  

मेरे लिए गणेश का मतलब है- उम्मीद। जब आप भगवान गणोश की प्रतिमा को लाकर स्थापित करते हैं तो साथ में यह उम्मीद भी लाते हैं कि वे आपकी हर तरह से मदद करेंगे और आपकी समस्याएं सुलझाएंगे। जब आप उम्मीद खो देते हैं तो आप अजीब-अजीब काम करने लगते हैं कि क्योंकि तब आपके पास कोई विकल्प नहीं होता। लेकिन जब आपके पास उम्मीद होती है तो आप अपने बेहतर कल के लिए लड़ते हैं। श्रीगणोश को जल में विसर्जित करते समय भी हम उनसे जल्दी आने की प्रार्थना करते हैं।

जिस तरह हनुमानजी जीवन की समस्त समस्याओं का निदान करते हैं, गणोशजी भी हमें सहिष्णुता और बड़ों का आदर करना सिखाते हैं। मेरा मानना है कि बड़ों का सम्मान करना जरूरी है। उनके आशीर्वाद से हमारे बिगड़े काम बनते हैं। गणोशजी का ग्रह मंगल है और मंगल का मतलब है जीवन। गणोशजी का संबंध लाल रंग से है और मंगलवार को उनका दिन माना जाता है। कई लोग उन्हें विघ्नहर्ता मानते हैं लेकिन मैं तो उन्हें अपनी आत्मा के साथ जोड़कर देखता हूं।





Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: