Science Tech
सेंसर बताएगा ज्वालामुखी के राज
भास्कर न्यूज Sunday, August 23, 2009 11:18 [IST]  

दुनिया में अभी सैकड़ों सक्रिय ज्वालामुखी हैं, जो गाहे-बगाहे फटकर जान-माल को भारी क्षति पहुंचाते रहते हैं। लंबे समय से वैज्ञानिक ऐसी प्रणाली के विकास में लगे हुए थे, जो इन सक्रिय ज्वालामुखियों के फटने से पहले ही संकेत दे सके। ताकि वहां रहने वाली आबादी को समय रहते हटाकर कम से कम इंसानी जान तो बचाई ही जा सके। ऐसे में वैज्ञानिकों ने अब अमेरिका के सर्वाधिक सक्रिय ज्वालामुखी माउंट सेंट हेलेंस के भीतर और आसपास अत्याधुनिक ‘स्पाइडर्स’ तैनात करने में सफलता पाई है। इस तरह का तंत्र आने वाले समय में हमें ज्वालामुखी के सक्रिय होने की पूर्व सूचना दे सकेगा। पिछले दिनों हेलीॉप्टर के जरिये इस अत्याधुनिक सेंसर यानी ‘स्पाइडर’ को ज्वालामुखी के भीतर 30 फुट नीचे स्थापित किया गया है।



प्रकृति पर रखेंगे निगरानी



वॉशिंगटन स्टेट यूनिवर्सिटी वैंकुवर के वेनझेन सोंग का कहना है, ‘इस प्रोजेक्ट का मकसद यह बताना है कि कम कीमत वाले सेंसर नेटवर्क के जरिए विषम परिस्थितियों में भी प्रकृति पर निगरानी रखी जा सकती है।’ गौरतलब है कि नासा प्रायोजित तकनीकी शोध कार्यक्रम के सोंग प्रमुख हैं। इस कार्यक्रम में अमेरिका का जियोलॉजिकल सर्वे और कैलीफोर्निया स्थित नासा के जेट प्रोपल्शन लेबोरेट्री (जेपीएल) का भी सहयोग प्राप्त है। वास्तव में इन रोबोटिक प्रतिनिधियों का निर्माण ऐसे दुर्गम स्थानों को ध्यान में रखकर किया गया है, जहां इंसान नहीं पहुंच सकता। ये रोबोट्स अत्यधिक या न्यूनतम तापमान से लेकर दुर्गम भू-भाग में जाकर आवश्यक आंकड़े प्राप्त कर सकेंगे। माउंट सेंट हेलेंस में उतारे गए रोबोटिक प्रतिनिधियों का संपर्क ईओ-1 सेटेलाइट से है। इनकी मदद से ज्वालामुखी के भीतर और बाहर के प्राप्त आंकड़ों से महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाने की योजना है।



हादसे से सबक



गौरतलब है कि वर्ष 1980 में माउंट सेंट हेलेंस ज्वालामुखी के अचानक सक्रिय हो जाने से वृहद स्तर पर जान-माल का नुकसान हुआ था। हालिया दिनों में वर्ष 2004 में यह अचानक फिर से सक्रिय हो उठा, जिस कारण आसपास के क्षेत्र को 26 मिलियन गैलन लावा ने अपने आगोश में ले लिया था। अब स्पाइडर्स की तैनाती के बाद यदि इस तरह के विस्फोट फिर से होते हैं तो आवश्यक जानकारी जुटाई जा सकेगी। इसका इस्तेमाल भविष्य में ज्वालामुखी के सक्रिय होने की स्थितियों से निपटने में किया जाएगा।



यह कार्यक्रम नासा के उस महत्वाकांक्षी अभियान का एक हिस्सा है, जिसके जरिए वह वैज्ञानिक परीक्षणों के लिए जरूरी आंकड़े एकत्र कर इसका विश्लेषण करना चाहता है। आने वाले समय में इस तकनीक का इस्तेमाल सुदूर अंतरिक्ष में स्थित ग्रहों में होने वाले भौगोलिक परिवर्तन, भूकंप और धूल भरे तूफान जैसी अन्य हलचलों का पता लगाने के लिए किया जाएगा। जेपीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर शैरन केडर के मुताबिक उम्मीद की जा सकती है कि इस तंत्र से भविष्य में दुनिया के अन्य सक्रिय ज्वालामुखियों में तैनात किए जाने वाले तंत्र के लिए आवश्यक खाका खींचा जा सकेगा। इससे जान-माल के नुकसान की दर में कमी लाई जा सकेगी।

Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 
  • ..और ये विधाता बनने पर आमादा हैं
  • चोरी नहीं जाएगी साइकिल
  • सेंसर बताएगा ज्वालामुखी के राज
  • सेंसर बताएगा ज्वालामुखी के राज
  • कृत्रिम जीवन का श्रीगणेश!
  • ब्लॉग की लागी छूटे ना
  • चंद्रमा पर पानी की खोज में इसरो-नासा एकसाथ
  • क्या हमने सबसे तेज दौड़ देखी ली?
  • धूमकेतु में जीवन!
  • ब्रिटेन के ज्यादा करीब हैं यूएफओ
  • विपरीत दिशा में घूमने वाला ग्रह मिला
  • घर से बैक्टीरिया दूर भगाता है हवन का धुआं
  • अद्भुत नजारा: एक सीध में नजर आएंगे शनि के वलय
  • अब भारत की निगाहें मंगल पर
  • गूगल का कैफीन होगा सबसे तेज सर्च इंजन
  • बच्चें जितने तेज होते हैं कुत्ते
  • सोशल नेटवर्किंग के ‘साइड इफेक्ट’
  • भारत की रक्षा को तौनात होंगे सात उपग्रह
  • इतने पासवर्ड आखिर कैसे याद रखे कोई
  • विवाद के बीज, विवाद के बीच
  • Sunday Special : पॉलीग्राफ टेस्ट की सच्चाई
  • सुदूर अंतरिक्ष से पृथ्वी के नजारे
  • अहा। यह कौन चित्रकार है ?
  •