Health
कई बीमारियों से बचाती है शादी
एजैंसी Monday, August 24, 2009 03:14 [IST]  

एरिजोना (अमरीका). वैज्ञानिकों के मुताबिक शादी का लड्डू जरूर खाना चाहिए, क्योंकि यह आपको कई बीमारियों से दूर रखता है। हाल ही में हुए एक अध्ययन के मुताबिक लंबी शादीशुदा जिंदगी प्रभावी तरीके से व्यक्ति को बीमारियों से दूर रखती है। अध्ययनकर्ताओं ने 57 से 85 उम्र वर्ग के 1,715 प्रतिभागियों के खून के सैंपल लेकर उसमें सी-रिएक्टिव प्रोटीन (सीआरपी) की जांच की।



यह प्रोटीन दिल की बीमारियों, तनाव तथा स्ट्रोक के लिए जिम्मेदार है। अध्ययन के मुताबिक शादीशुदा लोगों में सीआरपी का स्तर बहुत कम था, जबकि अविवाहित लोगों में इसका स्तर लगभग दोगुना था।



विशेषज्ञों का कहना है कि शादीशुदा व अविवाहित लोगों में इस प्रोटीन के स्तर को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। यूनिवर्सिटी ऑफ एरिजोना में किए गए इस अध्ययन के मुताबिक शादी व्यक्ति में बीमारियों की संभावना को 10.34 फीसदी तक घटा देती है।

Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: