बुधवार को ज्यादात्तर एशियाई बाजार में मजबूती का रुख है। अमेरिका में नए मकान के बिक्री के बेहतर आंकड़ें और उपभोक्ता सूचकांक पर अनुमान से बेहतर बढ़त के कारण आज एशियाई बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। भारतीय समयानुसार, 9 बजकर 30 मिनट पर जापान का निक्केई सूचकांक लगभग 92 अंक मजबूत होकर 10590 पर था। वहीं होंगकोंग का हेंग सेंग सूचकांक लगभग 122 अंकों की बढ़त के साथ 20557 पर और सिंगापुर का स्ट्रेट टाइम्स भी लगभग 8 अंकों की तेजी के साथ 2627 पर था। चीन का शंघाई कम्पोजिट सूचकांक 44 अंक मजबूत होकर 2960 पर था।
बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार में कारोबार का मजबूत अंत हुआ और मुख्य सूचकांक 2009 के उच्चतम स्तर पर बंद हुए। वहां के घरेलू सूचकांकों में डाओ जोन्स 30.01 अंक मजबूत होकर 9539.29 पर और नेसडैक 6.25 अंकों की बढ़त के साथ 2024.23 पर बंद हुए थे।