लव खिचड़ी जरूर बिकेगी
भास्कर नेटवर्क Wednesday, August 26, 2009 12:05 [IST]  

rituफिल्म अभिनेत्री रितुपर्णा सेन गुप्ता भले ही बंगाली सिनेमा की जानी-मानी अदाकारा हों, लेकिन बॉलीवुड में वे अब तक खुद को स्थापित नहीं कर पाई हैं। हालांकि उन्होंने यहां अपने पैर जमाने के काफी प्रयास किए, लेकिन अब तक उन्हें कोई खास सफलता हाथ नहीं लगी है। हालांकि उन्हें उम्मीद है कि उनकी अगली फिल्म ‘लव खिचड़ी’ से जरूर सफलता मिलेगी। इस फिल्म में रणदीप हुड्डा लीड किरदार निभा रहे हैं। हालांकि इसमें रणदीप के अपोजिट और भी नायिकाएं है, लेकिन फिर भी रितुपर्णा का किरदार उन सबसे बड़ा है।



इसके बारे में रितुपर्णा का कहना है, ‘इस फिल्म में मैं रणदीप हुड्डा की प्रेमिका का किरदार निभा रही हूं। हालांकि इसमें मैं अकेली नहीं हूं, जिसके साथ उनका रोमांस चलता है, लेकिन यह ऐसा किरदार है, जैसा मैंने पहले कभी नहीं निभाया।



मुझे फिल्म में अपना किरदार बेहद पसंद आया।’ बॉलीवुड में अपने अब तक के सफर के बारे में बात करते हुए रितुपर्णा कहती हैं, ‘हालांकि मैंने यहां कुछेक फिल्में की हैं, लेकिन मैं अब भी अपनी राह तलाश रही हूं। मैं आशावादी हूं और ऐसी किसी दमदार स्क्रिप्ट के इंतजार में हूं, जो बॉलीवुड में मेरी राह आसान कर दे। हालांकि अब तक तो ऐसा हुआ नहीं है, लेकिन मुझे लगता है कि वह दिन दूर नहीं है जब बॉलीवुड में मेरा अलग मुकाम होगा।’

Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: