खबर है कि किम शर्मा अपने स्पेनिश दोस्त व गायक कालरेस मरिन के साथ विवाह करने जा रही हैं। वे संभवत: अगले साल की शुरुआत में कालरेस के साथ परिणय सूत्र में बंध जाएंगी। कालरेस स्पेन के मशहूर बैंड ‘टू डिवो’ के सदस्य हैं। किम अपनी शादी के लिए गुपचुप तरीके से खूब शॉपिंग कर रही हैं और सुनने में आया है कि दोनों ने ही अपने करीबी दोस्तों को मुंहजुबानी शादी का न्योता भी दे दिया है ताकि वे इसमें शरीक होने के लिए पहले से तैयारियां कर सकें।
संबंधित खबरें
* बालिका वधू प्रियंका
संबंधित खबरें
* राजीव की लव स्टोरी की सच्चाई