शेयर बाजार @ 1 बजेः दिन के ऊपरी स्तर पर बाजार, सेंसेक्स 130 अंक ऊपर
bhaskar.com Wednesday, August 26, 2009 13:25 [IST]
बीएसई @ 1 बजे |
|
|
इंफोसिस टाटा पावर ग्रासिम टीसीएस एसीसी 2180.00 रुपये 1343.10 रुपये 2689.00 रुपये 0549.00 रुपये 0805.40 रुपये + 83.90 रुपये + 31.00 रुपये + 22.85 रुपये + 20.50 रुपये + 15.70 रुपये |
|
ओएनजीसी मारुति सुजूकी भेल एचडीएफसी बैंक एचयूएल 1172.45 रुपये 1408.10 रुपये 2292.20 रुपये 1477.00 रुपये 0264.00 रुपये - 11.00 रुपये - 10.20 रुपये - 10.20 रुपये - 09.50 रुपये - 04.90 रुपये |
ग्लोबल मार्केट के मजबूत रुझानों के बदौलत बुधवार को घरेलू शेयर बाजार में दिन के पहले मध्यकाल तक के कारोबार में मजबूती बनी हुई है। गौरतलब है कि दिन के कारोबर की मजबूत शुरुआत हुई थी। पर बड़े कंपनियों के शेयरों मुनाफावसूली के कारण बढ़त कम हो गई थी। हालांकि जोरदार उतार-चढ़ाव के बीच मुख्य सूचकांक दिन के उच्चतम स्तर पर थे। वहीं अन्य एशियाई बाजारों में भी तेजी का रुख है। द्वितीय श्रेणी के मुख्य सूचकांक भी हरे निशान पर हैं। अब तक के कारोबार के दौरान एफएमसीजी सेक्टर के शेयरों में बिकवाली का दबाव बना हुआ है। वहीं आईटी, तकनीकि, रियल्टी और धातु सेक्टर के बीएसई सूचकांक में सबसे ज्यादा तेजी का रुख है। अब तक के कारोबार में इंफोसिस और डीएलएफ के शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज की गई है। 1 बजे सेंसेक्स लगभग 130 अंक मजबूत होकर 15819 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी लगभग 34 अंकों की तेजी के साथ 4693 के आंकड़ें पर था। घरेलू शेयर बाजार के दूसरे सूचकांकों में बीएसई मिडकैप में 1.27 प्रतिशत और स्मॉलकैप में 2.12 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।
भारतीय समयानुसार 12 बजकर 45 मिनट पर दूसरे एशियाई बाजार हरे निशान पर हैं। हालांकि मुनाफावसूली के कारण शुरुआती कारोबार के मुकाबले बढ़त में कमी जरूर आई है। जापान का निक्केई सूचकांक लगभग 142 अंकों की तेजी के साथ 10640 पर बंद हुआ। वहीं होंगकोंग का हेंग सेंग सूचकांक 13 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 20448 पर और सिंगापुर का स्ट्रेट टाइम्स 7 अंक मजबूत होकर 2625 के आंकड़ें पर था। चीन का शंघाई कम्पोजिट 52 अंकों की मजबूती के साथ 2967 पर था।