शेयर बाजार @ क्लोजिंगः सेंसेक्स 81 अंक मजबूत,निफ्टी 21 अंक ऊपर बंद
bhaskar.com Wednesday, August 26, 2009 16:12 [IST]  

बीएसई @ क्लोज़िंग
शेयर
मौजूदा भाव
लाभ / हानि
तेजी
इंफोसिस
स्टरलाइट
टाटा पावर
टीसीएस
सन फार्मा
2181.35 रुपये
0680.60 रुपये
1334.40 रुपये
0548.30 रुपये
1209.20 रुपये
+ 85.25 रुपये
+ 25.65 रुपये
+ 22.30 रुपये
+ 19.80 रुपये
+ 15.90 रुपये
गिरावट
एचडीएफसी बैंक
ग्रासिम
हीरो होण्डा
मारुति सुजूकी
ओएनजीसी
1459.85 रुपये
2640.00 रुपये
1490.25 रुपये
1405.00 रुपये
1173.00 रुपये
- 26.65 रुपये
- 26.15 रुपये
- 25.10 रुपये
- 13.30 रुपये
- 10.45 रुपये
 

बुधवार को घरेलू शेयर बाजार में कारोबार का मजबूत अंत हुआ। गौरतलब है कि एशियाई बाजार के मजबूत संकेतों पर दिन के कारोबार की मजबूत शुरुआत हुई थी। हालांकि बैंक, एफएमसीजी और कन्जयुमर ड्युरेबल्स सेक्टर के शेयरों मुनाफावसूली के कारण बाजार दिन के उच्चतम स्तर पर टिक नहीं पाया। सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। दिन के कारोबार के दौरान सेंसेक्स पर इंफोसिस और टीसीएस के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली। वहीं द्वितीय श्रेणी के सूचकांकों में मुख्य सूचकांकों की तुलना में ज्यादा बढ़त दर्ज की गई। आज सेंसेक्स का मार्केट कैपिटलाइजेशन वेल्यू 23,86,659 करोड़ रुपये रहा। कारोबार के दौरान आईटी, तकनीकि, रियल्टी और हेल्थकेयर के शेयरों में जोरदार लिवाली का माहौल रहा।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के संवेदी सूचकांक 81 अंकों की बढ़त के साथ 15769 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 15832 के अधिकतम और 15695 के न्यूनतम स्तर को छुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 21 अंक मजबूत होकर 4680 के आंकड़ें पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी ने 4699 के अधिकतम और 4659 के न्यूनतम स्तर को छुआ। घरेलू शेयर बाजार के दूसरे सूचकांकों में बीएसई मिडकैप 1.10 प्रतिशत और स्मॉलकैप 1.97 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए।

एशियाई बाजार

निक्केई - 10639.71(+142.35)

शंघाई कम्पोजिट- 2967.60(+51.80)

हेंग सेंग – 20456.32(+21.08)

स्ट्रेट टाइम्स- 2628.43(+9.67)

Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: