शेयर बाजार @ ओपनिंगः कारोबार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 15737 पर
bhaskar.com Thursday, August 27, 2009 10:28 [IST]
बीएसई @ 10:05 बजे |
|
|
सन फार्मा विप्रो टीसीएस भारती एयरटेल एसीसी 1220.00 रुपये 0566.75 रुपये 0555.80 रुपये 0409.75 रुपये 0803.15 रुपये + 11.80 रुपये + 09.50 रुपये + 07.50 रुपये + 04.35 रुपये + 03.85 रुपये |
|
मारुति सुजूकी एचडीएफसी लार्सन हीरो होण्डा टाटा स्टील 1387.00 रुपये 2498.00 रुपये 1562.75 रुपये 1486.10 रुपये 0449.60 रुपये - 18.00 रुपये - 14.40रुपये - 12.50 रुपये - 11.25 रुपये - 10.45 रुपये |
गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। गौरतलब है कि आज दूसरे एशियाई बाजार में भी गिरावट का रुख है। हालांकि शुरुआती कारोबार की तुलना में गिरावट में कमी आई है। वहीं द्वितीय श्रेणी के सूचकांकों मजबूती बनी हुई है। अब तक के कारोबार में रियल्टी, केपिटल गुड्स, ऑटो और धातु सेक्टर के शेयरों पर मुनाफावसूली का दबाव देखने को मिला। वहीं कन्जयुमर ड्युरेबल्स, हेल्थ केयर और आईटी सेक्टर के बीएसई सूचकांक हरे निशान पर थे। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक लगभग 60 अंक कमजोर होकर और निफ्टी सूचकांक 2 अंकों की गिरावट के साथ खुला। 10 बजकर 05 मिनट पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स लगभग 32 अंकों की मामूली कमजोरी के साथ 15737 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 10 अंक लुढ़क कर 4671 के आंकड़ें पर था।