चीन सरकार द्वारा स्टील और सिमेंट उत्पाद में कटौती की जाने की घोषणा का सीधा असर एशियाई शेयर बाजार के कारोबार पर पड़ा। गुरुवार को लगभग सभी एशियाई शेयर बाजार में गिरावट का रुख है। भारतीय समयानुसार, सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर जापान का निक्केई सूचकांक लगभग 237 अंकों की जोरदार गिरावट के साथ 10402 पर और सिंगापुर का स्ट्रेट टाइम्स 11 अंक कमजोर होकर 2617 पर कारोबार कर रहे थे। होंगकोंग का हेंग सेंग सूचकांक 257 अंक लुढ़क कर 20198 पर था। वहीं चीन का शंघाई कम्पोजिट 12 अंक कमजोर होकर 2954 पर था।
वहीं बुधवार को अमरिकी शेयर बाजार में कारोबार का फ्लैट अंत हुआ। वहां के घरेलू सूचकांकों में डाओ जोन्स 4.23 अंकों की तेजी के साथ 9543.52 पर और नेसडैक 0.20 अंक मजबूत होकर 2024.43 पर बंद हुए थे।