शेयर बाजार @ 1 बजेः बाजार में मजबूती आई, निफ्टी 4700 के स्तर पर
bhaskar.com Thursday, August 27, 2009 13:23 [IST]
बीएसई @ 1 बजे |
|
|
टाटा पावर स्टेट बैंक इंफोसिस लार्सन सन फार्मा 1356.55 रुपये 1765.30 रुपये 2199.00 रुपये 1592.90 रुपये 1219.50 रुपये + 22.15 रुपये + 21.80 रुपये + 17.65 रुपये + 17.65 रुपये + 11.30 रुपये |
|
एचडीएफसी हीरो होण्डा एचडीएफसी बैंक आईसीआईसीआई टाटा मोटर्स 2491.15 रुपये 1481.50 रुपये 1452.00 रुपये 0753.60 रुपये 0493.65 रुपये - 21.25 रुपये - 15.85 रुपये - 07.85 रुपये - 07.55 रुपये - 05.00 रुपये |
कन्जयुमर ड्युरेबल्स और हेल्थकेयर सेक्टर के शेयरों के बेहतर प्रदर्शन के बदौलत गुरुवार को दिन के पहले मध्यकाल तक घरेलू शेयर बाजार में मजबूती लौट आई है। और मुख्य सूचकांक हरे निशान पर हैं। गौरतलब है कि आज एशियाई बाजार के कमजोर संकेतों पर दिन के कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। दिन के पहले मध्यकाल तक के कारोबार में निफ्टी ने 4700 के स्तर को छुआ। वहीं सेंसेक्स और निफ्टी दिन ऊपरी स्तर पर बने हुए हैं। हालांकि अब तक का कारोबार उतार-चढ़ाव भरा रहा है। बैंक और रियल्टी सेक्टर के अलावा अन्य क्षेत्र के बीएसई सूचकांक हरे निशान पर हैं। अब तक के कारोबार के दौरान सेंसेक्स पर भारती एयरटेल के शेयरों की कीमत में सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज की गई। वहीं द्वितीय श्रेणी के सूचकांकों में भी मजबूती बनी हुई है। 1 बजे सेंसेक्स लगभग 59 अंक मजबूत होकर 15829 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी लगभग 21 अंकों की बढ़त के साथ 4702 के आंकड़ें पर था। घरेलू शेयर बाजार के दूसरे सूचकांकों में बीएसई मिडकैप 0.87 प्रतिशत मजबूत होकर और स्मॉलकैप में 1.51 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रह थे।
भारतीय समयानुसार 12 बजकर 45 मिनट पर दूसरे एशियाई बाजारों में कमजोरी का रुख है। जापान का निक्केई सूचकांक लगभग 165 अंक कमजोर होकर 10474 पर बंद हुआ। वहीं चीन का शंघाई कम्पोजिट 21 अंक लुढ़क कर 2946 पर और होंगकोंग का हेंग सेंग सूचकांक 213 अंकों की गिरावट के साथ 20242 पर था। हालांकि सिंगापुर का स्ट्रेट टाइम्स 2 अंक मजबूत होकर 2631 के आंकड़ें पर था।