शेयर बाजार @ क्लोजिंगः फ्लैट बंद हुए बाजार, निफ्टी 4688 पर
bhaskar.com Thursday, August 27, 2009 16:14 [IST]
बीएसई @ क्लोज़िंग |
|
|
भेल लार्सन टाटा पावर विप्रो भारती एयरटेल 2329.00 रुपये 1599.85 रुपये 1357.05 रुपये 0568.45 रुपये 0416.50 रुपये + 30.75 रुपये + 24.60 रुपये + 22.65 रुपये + 11.20 रुपये + 11.10 रुपये |
|
हीरो होण्डा टाटा स्टील टाटा मोटर्स एचडीएफसी आईसीआईसीआई 1470.90 रुपये 0436.40 रुपये 0485.95 रुपये 2500.45 रुपये 0750.80 रुपये - 26.45 रुपये - 23.65 रुपये - 12.70 रुपये - 11.95 रुपये - 10.35 रुपये |
गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार में कारोबार का फ्लैट अंत हुआ। जोरदार उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। गौरतलब है कि दूसरे एशियाई बाजारों में कमजोर रुझानों के मद्देनजर दिन के कारोबार की कमजोर शुरुआत हुई थी। हालांकि दिन के कारोबार के दौरान निफ्टी ने 4700 के आंकड़ें को छुआ। पर दिन के ऊपरी स्तर पर मुनाफावसूली के दबाव में मुख्य सूचकांक बढ़त पर टिक नहीं पाए। आज दिन के कारोबार के दौरान सेंसेक्स पर हीरो होण्डा और टाटा स्टील के शेयरों की कीमत में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। वहीं भारती एयरटेल के शेयरों में जोरदार लिवाली के कारण सबसे ज्यादा तेजी रही। कारोबार के दौरान धातु, रियल्टी और बैंक के अलावा अन्य सेक्टरों के बीएसई सूचकांक हरे निशान पर बंद हुए। वहीं द्वितीय श्रेणी के सूचकांकों में भी कारोबार का मजबूत अंत हुआ। आज के कारोबार के अंत में सेंसेक्स की बाजार पुंजी 23, 91,758 करोड़ रुपये रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के संवेदी सूचकांक लगभग 11 अकों के तेजी के साथ 15781 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 15855 के अधिकतम और 15684 के न्यूनतम स्तर को छुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 7 अंक मजबूत होकर 4688 के आंकड़ें पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी ने 4709 के अधिकतम और 4644 के न्यूनतम स्तर को छुआ। घरेलू शेयर बाजार के दूसरे सूचकांकों में बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप क्रमशः 0.38, 0.41 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए।एशियाई बाजार
निक्केई - 10473.97(-165.74)
शंघाई कम्पोजिट- 2946.40(-21.20)
हेंग सेंग – 20242.75(-213.57)
स्ट्रेट टाइम्स- 2642.33(+13.80)