नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने पश्चिमी देशों में मंदी की मार झेल रहे घरेलू निर्यातकों के लिए पूर्व में घोषित ‘टैक्स हॉलीडे’ (कर रियायतें) बरकरार रखने की घोषणा की है। साथ ही उसने कैपिटल गुड्स सेगमेंट में शुल्क मुक्त आयात की अनुमति दे दी है।
पंच वर्षीय विदेश व्यापार नीति जारी करते हुए वाणिज्य व उद्योग मंत्री आनंद शर्मा ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एशियाई व अफ्रीकी बाजारों से कारोबार को प्रोत्साहन देने के लिए विशेष सुविधाएं दी जाएंगी। निर्यातकों को अमेरिका व यूरोप से हटकर भी बाजार तलाशने चाहिए। गौरतलब है कि पिछले दस माह में देश के निर्यात में ३क् फीसदी गिरावट दर्ज की गई है।