शुक्रवार को एशियाई शेयर बाजार में मिला-जुला कारोबार देखन को मिल रहा है। भारतीय समयानुसार, सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर जापान का निक्केई सूचकांक लगभग 31 अंक मजबूत होकर 10505 पर था। वहीं सिंगापुर का स्ट्रेट टाइम्स 4 अंक कमजोर होकर 2638 पर और होंगकोंग का हेंग सेंग सूचकांक 98 अंक लुढ़क कर 20144 पर था। चीन का शंघाई कम्पोजिट 98 अंक कमजोर होकर 2851 पर था।
वहीं गुरुवार को अमरिकी शेयर बाजार में कारोबार का अंत बढ़त के साथ हुआ। डाओ जोन्स पर लगातार 8वें दिन तेज का रुख रहा। कल के कारोबार में बैंक के शेयरों का बेहतर प्रदर्शन रहा। वहां के घरेलू सूचकांकों में डाओ जोन्स 37.11 अंकों की तेजी के साथ 9580.63 पर और नेसडैक 03.30 अंक मजबूत होकर 2027.73 पर बंद हुए थे।