शाहरुख एपिसोड के बाद सलमान ने टाला अमेरिका टूर
Agency Friday, August 28, 2009 12:26 [IST]  

वॉशिंगटन। बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान के साथ अमेरिकी हवाई अड्डे पर हुई घटना से सबक सीखते हुए सलमान खान ने अपनी अमेरिका यात्रा रद्द कर दी है। दरअसल उन्‍हें अपनी आने वाली फिल्‍म ‘वांटेड’ के प्रमोशन के लिए न्‍यूयॉर्क जाना था। सलमान वहां अपनी पेटिंग्‍स की नीलामी करने वाले थे, जिससे मिलने वाली रकम को वो चैरिटी में देना चाहते थे।

फिल्‍म के प्रमोशन और नीलामी के आयोजकों का कहना है कि सलमान ने किसी भी विवाद में न फंसने के लिए यह फैसला लिया है। सल्‍लू मिया को तीन सितंबर को न्‍यूयॉर्क जाना था और इसके बाद शिकागो, ह्यूस्‍टन और डलास भी जाना था। गौरतलब है कि शाहरुख खान को कुछ दिनों पहले अमेरिका के नेवार्क हवाई अड्डे पर इमीग्रेशन जांच अधिकारियों ने सिर्फ इसलिए रोक लिया था, क्‍योंकि उनका सरनेम खान है।



वैसे यह भी कहा जा रहा है कि शाहरुख के साथ जो हुआ, वैसा कुछ सलमान के साथ न हो इसलिए उन्‍होंने न जाने का फैसला किया है।






संबंधित खबरें
* शाहरुख ने कहा, उन्हें जरूरत नहीं पब्लिसिटी स्टंट की
* अमेरिकी नजरिये का संकेत है शाहरुख की जांच
* इसे मुद्दा न बनाएं: शाहरुख
* अमेरिका में दोबारा कदम नहीं रखना चाहता : शाहरुख
* शाहरुख ने कहा - बदसलूकी पर माफी मांगने की जरूरत नहीं
* अमेरिकी एयरपोर्ट पर शाहरुख खान के साथ पूछताछ

Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: