शेयर बाजार @ 1 बजेः बाजार में गिरावट, निफ्टी 4672 पर
bhaskar.com Friday, August 28, 2009 13:22 [IST]
बीएसई @ 1 बजे |
|
|
स्टेट बैंक भारती रिलायंस इंफ्रा एसीसी डीएलएफ 1773.30 रुपये 0428.85 रुपये 1151.80 रुपये 0808.50 रुपये 0402.15 रुपये + 19.10 रुपये + 12.35 रुपये + 11.55 रुपये + 11.50 रुपये + 09.80 रुपये |
|
इंफोसिस टाटा पावर भेल एचडीएफसी सन फार्मा 2145.00 रुपये 1328.10 रुपये 2304.00 रुपये 2477.00 रुपये 1195.00 रुपये - 44.75 रुपये - 28.95 रुपये - 25.00 रुपये - 23.45 रुपये - 21.00 रुपये |
दिन के ऊपरी स्तर पर मुनाफावसूली के कारण शुक्रवार को दिन के पहले मध्यकाल तक घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी देखने को मिल रही है। गौरतलब है कि आज बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख था। कारोबार की शुरुआत में निफ्टी ने 4700 के स्तर को छुआ था। पर बिकवाली के कारण उस स्तर पर टिक नहीं पाया। वहीं द्वितीय श्रेणी के सूचकांकों में मजबूती बनी हुई है। अब तक का कारोबार उतार-चढ़ाव भरा रहा है। आईटी, एफएमसीजी, कन्जयुमर ड्युरेबल्स और हेल्थकेयर क्षेत्र के शेयरों पर मुनाफावसूली का दबाव है। वहीं रियल्टी और केपिटल गुड्स के बीएसई सूचकांक हरे निशान पर हैं। अब तक के कारोबार के दौरान सेंसेक्स पर आईटीसी और टाटा के शेयरों की कीमत में सबसे ज्यादा मुनाफावसूली देखने को मिल रही है। 1 बजे सेंसेक्स लगभग 43 अंकों की गिरावट के साथ 15737 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी लगभग 15 अंक कमजोर होकर 4672 के आंकड़ें पर था। घरेलू शेयर बाजार के दूसरे सूचकांकों में बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप में क्रमशः 0.12, 0.35 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।
भारतीय समयानुसार 12 बजकर 45 मिनट पर दूसरे एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है। अगले महीने होने वाले चुनाव को लेकर जापानी शेयर बाजार में तेजी का रुख है। निक्केई सूचकांक लगभग 60 अंकों की तेजी के साथ 10534 पर बंद हुआ। वहीं चीन का शंघाई कम्पोजिट 85 अंक कमजोर होकर 2860 पर और होंगकोंग का हेंग सेंग सूचकांक 105 अंकों की गिरावट के साथ 20137 पर था। सिंगापुर का स्ट्रेट टाइम्स 85 अंकों की गिरावट के साथ 2639 के आंकड़ें पर था।