शेयर बाजार @ क्लोजिंगः निफ्टी 4732 और सेंसेक्स 15922 पर बंद
bhaskar.com Friday, August 28, 2009 16:10 [IST]  

बीएसई @ क्लोज़िंग
शेयर
मौजूदा भाव
लाभ / हानि
तेजी
हीरो होण्डा
रिलायंस इंफ्रा
रिलायंस
डीएलएफ
स्टेट बैंक
1505.00 रुपये
1168.00 रुपये
2067.00 रुपये
0413.25 रुपये
1775.00 रुपये
+ 34.10 रुपये
+ 27.75 रुपये
+ 26.75 रुपये
+ 20.90 रुपये
+ 20.80 रुपये
गिरावट
टाटा पावर
सन फार्मा
विप्रो
इंफोसिस
टीसीएस
1332.00 रुपये
1201.40 रुपये
0562.00 रुपये
2184.00 रुपये
0540.00 रुपये
- 25.05 रुपये
- 14.60 रुपये
- 06.45 रुपये
- 05.75 रुपये
- 04.60 रुपये
 

शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में कारोबार का अंत मजबूती के साथ हुआ। आज दिन का कारोबार जोरदार उतार-चढ़ाव भरा रहा और मुख्य सूचकांक हरे निशान पर बंद हुए। गौरतलब है कि आज दिन के कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई थी। पर 1 बजे के आसपास मुनाफावसूली के कारण बाजार दिन के नीचले स्तर पर चला गया था। रियल्टी, ऑटो और बैंक सेक्टर के शेयरों जोरदार लिवाली के बदौलत सूचकांकों में सुधार हुआ। आज बाजार के खुलते ही निफ्टी 4700 के स्तर पर चला गया था और उसी स्तर पर बंद होने में भी सफल रहा। वहीं अन्य एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार देखने को मिला। आज दिन के कारोबार के दौरान द्वितीय श्रेणी के शेयरों में तेजी का रुख रहा। सेंसेक्स पर डीएलएफ, भारती एयरटेल और जयप्रकाश के शेयरों की कीमत में सबसे ज्यादा मजबूती दर्ज की गई। वहीं टाटा पावर के शेयरों पर दिन भर बिकवाली का दबाव बना रहा। कारोबार के दौरान कन्जयुमर ड्युरेबल्स, एफएमसीजी, आईटी और हेल्थकेयर सेक्टरों के बीएसई सूचकांकों सबसे ज्यादा कमजोरी देखने को मिली। आज के कारोबार के अंत में सेंसेक्स की बाजार पुंजी 24,13,176 करोड़ रुपये रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के संवेदी सूचकांक लगभग 141 अक मजबूत होकर 15922 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 15958 के अधिकतम और 15662 के न्यूनतम स्तर को छुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 44 अंकों की तेजी के साथ 4732 के आंकड़ें पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 4745 के अधिकतम और 4650 के न्यूनतम स्तर को छुआ। घरेलू शेयर बाजार के दूसरे सूचकांकों में बीएसई मिडकैप 0.71 प्रतिशत मजबूत होकर और स्मॉलकैप 0.79 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए।एशियाई बाजार

निक्केई - 10534.14(+60.17)

शंघाई कम्पोजिट- 2860.69(-85.71)

हेंग सेंग – 20098.62(-144.13)

स्ट्रेट टाइम्स- 2642.80(+0.57)

Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: