लंदन. इंग्लैंड के कार्यवाहक कप्तान पाल कोलिगवुड ने अगले वर्ष से घरेलू क्रिकेट सत्र में पचास ओवरों के मैचों को शामिल नहीं करने के ईसीबी के फैसले पर नाराजगी जताई है। को¨लगवुड ने कहा काउंटी क्रिकेट को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का आइना होना चाहिए। अगर खिलाड़ी पचास ओवर का क्रिकेट नहीं खेलेंगे तो यह सही नहीं होगा। गौरतलब है कि ईसीबी ने अगले सत्र से काउंटी क्रिकेटों में पचास ओवर के मैचों के आयोजन पर रोक लगा दी है। ऐसा माना जा रहा है कि जो काउंटी क्लब 40 ओवर के मैचों के टिकट बेचने में कामयाब हो रहे हैं उन्होंने ही ईसीबी पर पचास ओवर के मैचों को अगले सत्र में शामिल नहीं करने का दबाव बनाया है।उधर ईसीबी के अध्यक्ष जाइल्स क्लार्क ने बोर्ड के इस फैसले का बचाव करते हुए कहा दुनिया की शीर्ष वनडे टीम दक्षिण अफ्रीका ने भी अपने घरेलू सत्र में 50 ओवर के मैचों को शामिल नहीं किया है।