एस के शर्मा
निवासी : शिव कॉलोनी जयपुर
जयपुर की शिव कॉलोनी निवासी एस के शर्मा की सरकार से शिकायत है कि उनके मोहल्ले के आसपस की सड़के बार बार अलग अलग विभाग के लोग जब तब उखाड़ते रहते है। विभागों में जरा भी तालमेल नजर नहीं आता है। इस पूरी कवायद के कारण लोगों को यातायात के दौरान भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
जयपुर की शिव कॉलोनी निवासी एस के शर्मा के द्वारा भास्कर डॉट कॉम को दी गई इस सूचना को हम सिटीजन जर्नलिज्म के तहत प्रकाशित कर रहें है। आपके आसपास कोई समस्या हो तो हमें लिख भेजें..