विश्व शेयर बाजारः शंघाई कम्पोजिट में 5.5 प्रतिशत की गिरावट
bhaskar.com Monday, August 31, 2009 10:25 [IST]  

सोमवार को लगभग सभी एशियाई बाजारों में गिरावट का रुख है। गौरतलब है कि जापान में हाल ही में हुए चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी ने जीत दर्ज की है। जिसके मद्देनजर येन मजबूत हो गया और इसका नकारात्मक असर घरेलू शेयर बाजार पर देखने को मिला। वहीं चीन के कई कंपनियों के तिमाही परिणाम उम्मीद के मुताबिक नहीं आए हैं। इस कारण से शंघाई में जोरदार गिरावट देखने को मिल रही है। भारतीय समयानुसार, सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर जापान का निक्केई सूचकांक लगभग 81 अंक कमजोर होकर 10453 पर और सिंगापुर का स्ट्रेट टाइम्स 30 अंकों की गिरावट के साथ 2612 पर कारोबार कर रहे थे। होंगकोंग का हेंग सेंग सूचकांक 402 अंक लुढ़क कर 19696 पर था। वहीं चीन का शंघाई कम्पोजिट 153 अंक कमजोर होकर 2706 पर था।

Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: