शेयर बाजार @ 1 बजेः बाजार में कमजोरी का रुख, सेंसेक्स 185 अंक नीचे
bhaskar.com Monday, August 31, 2009 13:19 [IST]
बीएसई @ 1 बजे |
|
|
ग्रासिम ओएनजीसी डीएलएफ एचडीएफसी एसीसी 2678.80 रुपये 1194.00 रुपये 0422.10 रुपये 1463.50 रुपये 0811.50 रुपये + 20.60 रुपये + 14.80 रुपये + 08.95 रुपये + 06.50 रुपये + 02.75 रुपये |
|
इंफोसिस लार्सन रिलायंस टाटा पावर सन फार्मा 2133.20 रुपये 1571.65 रुपये 2033.60 रुपये 1314.60 रुपये 1181.55 रुपये - 54.45 रुपये - 42.95 रुपये - 36.70 रुपये - 24.00 रुपये - 22.75 रुपये |
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार में गिरावट का रुख बना हुआ है। आज दिन के कारोबार की कमजोर शुरुआत हुई थी। और निफ्टी 4700 के नीचे चला गया था। अब तक का कारोबार उतार-चढ़ाव भरा रहा है। गौरतलब है कि आज अन्य एशियाई बाजारों में भी जोरदार गिरावट दर्ज की गई है। दिन के पहले मध्यकाल तक के कारोबार में तकनीकि, आईटी, धातु और केपिटल गुड्स के शेयरों में जोरदार मुनाफावसूली देखने को मिली। हालांकि द्वितीय श्रेणी के सूचकांक पर मजबूती बनी हुई है। पीएसयू और रियल्टी सेक्टर के बीएसई सूचकांक हरे निशान पर हैं। अब तक के कारोबार के दौरान सेंसेक्स पर इंफोसिस और रिलायंस के शेयरों में मुनाफावसूली के कारण सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है।
1 बजे सेंसेक्स लगभग 185 अंकों की गिरावट के साथ 15737 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी लगभग 56 अंक कमजोर होकर 4676 के आंकड़ें पर था। घरेलू शेयर बाजार के दूसरे सूचकांकों में बीएसई मिडकैप 0.32 प्रतिशत मजबूत होकर और स्मॉलकैप 0.61 प्रतिशत की तेजी के साथ हरे निशान पर थे।
भारतीय समयानुसार 12 बजकर 45 मिनट पर अन्य एशियाई बाजारों में भी गिरावट देखने को मिल रही है। जापान का निक्केई सूचकांक लगभग 41 अंकों की कमजोरी के साथ 10492 पर बंद हुआ। वहीं चीन का शंघाई कम्पोजिट 192 अंकों की जबरदस्त गिरावट के साथ 2667 पर और होंगकोंग का हेंग सेंग सूचकांक 430 अंक लुढ़क कर 19668 पर था। सिंगापुर का स्ट्रेट टाइम्स 39 अंक कमजोर होकर 2603 के आंकड़ें पर था।