शेयर बाजार @ क्लोजिंगः निफ्टी 70 और सेंसेक्स 256 अंक कमजोर होकर बंद
bhaskar.com Monday, August 31, 2009 16:32 [IST]
बीएसई @ क्लोज़िंग |
|
|
एम एंड एम ग्रासिम मारुति सुजूकी एचडीएफसी बैंक डीएलएफ 0860.05 रुपये 2682.05 रुपये 1436.65 रुपये 1469.35 रुपये 0424.20 रुपये + 34.25 रुपये + 23.85 रुपये + 14.70 रुपये + 12.35 रुपये + 11.05 रुपये |
|
रिलायंस इंफोसिस लार्सन स्टेट बैंक एचडीएफसी 2004.10 रुपये 2132.20 रुपये 1567.60 रुपये 1743.05 रुपये 2474.65 रुपये - 66.20 रुपये - 55.30 रुपये - 47.00 रुपये - 38.50 रुपये - 30.40 रुपये |
सोमवार को घरेलू शेयर बाजार में कारोबार का अंत गिरावट के साथ हुआ। आज जारी सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के अप्रैल-जून तिमाही के बेहतर आँकड़ें भी बाजार में मजबूती लाने में विफल रहे। दिन का कारोबार जोरदार उतार-चढ़ाव भरा रहा और मुख्य सूचकांक लाल निशान पर बंद हुए। गौरतलब है कि एशियाई बाजार के कमजोर रुझानों के मद्देनजर आज बाजार में कारोबार की कमजोर शुरुआत हुई थी। दिन के दूसरे मध्यकाल के दौरान मुनाफावसूली में तेजी आई और सेंसेक्स 300 अंक नीचे तक चला गया। वहीं आज बाजार खुलने के कुछ ही देर बाद निफ्टी 4700 के नीचे चला गया था। दिन के कारोबार के दौरान आईटी, धातु और तकनीकि सेक्टर के बीएसई सूचकांकों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। वहीं रियल्टी और ऑटो के शेयरों में जोरदार लिवाली देखने को मिली। आज दिन के कारोबार के दौरान द्वितीय श्रेणी के शेयरों में तेजी का रुख रहा। सेंसेक्स पर रिलायंस और इंफोसिस के शेयरों पर दिन भर मुनाफावसूली का दबाव रहा। आज के कारोबार के अंत में सेंसेक्स की बाजार पुंजी 23,82,076 करोड़ रुपये रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के संवेदी सूचकांक लगभग 255 अकों की गिरावट के साथ 15666 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 15822 के अधिकतम और 15588 के न्यूनतम स्तर को छुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 70 अंक कमजोर होकर 4662 के आंकड़ें पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 4732 के अधिकतम और 4634 के न्यूनतम स्तर को छुआ। घरेलू शेयर बाजार के दूसरे सूचकांकों में बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप क्रमशः 0.33, 0.79 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए।एशियाई बाजार
निक्केई - 10492.53(-41.61)
शंघाई कम्पोजिट- 2667.75(-192.94)
हेंग सेंग – 19724.19(-374.43)
स्ट्रेट टाइम्स- 2605.39(-37.41)