चंडीगढ़. 7वें एडमिनिस्ट्रेटर अंडर—17 बॉयज फुटबॉल टूर्नामेंट के पहले मैच में मंगलवार को चंडीगढ़ फुटबॉल अकादमी, ब्राजील फुटबॉल अकादमी गोवा के बीच मुकाबला होगा। यह मैच सेक्टर—17 के फुटबॉल मैदान में होगा। टूर्नामेंट के मैच सेक्टर—17 और सेक्टर—42 के फुटबॉल मैदान में होंगे। टीमों को 4 पूलों में बांटा गया है और प्रत्येक ग्रूप की विजेता टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी। टूर्नामेंट का उद्घाटन यूटी के वित और खेल सचिव संजय कुमार दोपहर 3 बज कर 45 मिनट पर करेंगे।
टीमें इस प्रकार हैं
पूल ए: आईएफए अकादमी कोलकाता, राजस्थान फुटबॉल एसोसिएशन, रोहित फुटबॉल अकादमी उड़ीसा, इंडियन टाईगर्स मुंबई और अंडेमान निकोबार।
ग्रूप बी: सेंट स्टीफंस अकादमी चंडीगढ़, हरियाणा फुटबॉल एसोसिएशन, उस्मान आजाद उर्दू हाई स्कूल महाराष्ट्र, ब्रुन हॉल स्कूल श्रीनगर, साई कोलकाता।
ग्रूप सी: चंडीगढ़ फुटबॉल अकादमी, ब्राजील फुटबॉल अकादमी गोवा, माहिलपुर फुटबॉल अकादमी, मध्य प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन।
ग्रूप डी: सर्व शिक्षा अभियान क्लब, मिजोरम फुटबॉल अकादमी, रूडका कलां जालंधर, न्यू पब्लिक स्कूल चंडीगढ़, कैंटोनमेंट बोर्ड जालंधर।