माचिस की तीली और ऊंगलियों का खेल
बाल भास्कर Tuesday, September 01, 2009 18:18 [IST]  

अब एक मजेदार खेल में हिस्सा लीजिए। माचिस की एक तीली को अपनी तीन उंगलियों में इस तरह फंसाइए कि बीच वाली उंगली तीली के ऊपर हो। अब बीच वाली उंगली से तीली के सहारे दोनों उंगलियों पर दबाव डालकर तीली को तोड़ने की कोशिश करें। अंगूठे और छोटी उंगली का इस्तेमाल न करें। यह खेल के नियमों के खिलाफ होगा। न तोड़ पाएं, तो उत्तर पृष्ठ देख लें।



उसमें तीली इन्हीं तीनों उंगलियों से तोड़ी जाएगी, मगर एक तरकीब से। फिलहाल आप चित्र में देखें कि कैसे तीली को तोड़ा जा रहा है। यह एक असम्भव स्थिति है क्योंकि आप अपनी उंगलियों से तकनीकी फायदा नहीं उठा पा रहे हैं। आपकी उंगलियां उत्तोलक (लीवर) की तरह कार्य कर सकती हैं, जो कि एक उपकरण हैं। इनके सही इस्तेमाल से बल को बढ़ावा मिलता है।



आधार की सही स्थिति उत्तोलक की सबसे बड़ी सहायक होती है और इससे बल सही दिशा में लगता है। तीली और उंगलियों की इस स्थिति में, पोरों का आधार हाथ की उंगलियों के जोड़ पर है।



इस तरह जब आप तीली पर बल लगाते हैं, तो वह जोड़ों पर लगता है, जिससे उंगलियों की मांसपेशियां और कमÊाोर हो जाती हैं। इस तरह तीली तो नहीं टूटती, उंगलियां थकी हुई महसूस होने लगती हैं। तो फिर क्या किया जाए? उंगलियों की स्थिति कैसी होनी चाहिए? तीली कैसे तोड़ें? प्रयास कीजिए।

Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: