Jodhpur
जीत ग्यो जोधाणो
भास्कर न्यूज Wednesday, September 02, 2009 05:20 [IST]  

jodhpurजोधपुर. राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की ओर से सर्किट बैंच की मांग खारिज किए जाने के बाद 19 दिनों से चल रही वकीलों की बेमियादी हड़ताल मंगलवार को समाप्त हो गई। संघर्ष समिति ने आंदोलन समाप्त करते हुए बुधवार का विजय दिवस मनाने का फैसला किया है।



गुरुवार से वकील काम पर लौट आएंगे। राजस्थान हाईकोर्ट मुख्य पीठ जोधपुर बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक आनंद पुरोहित, रणजीत जोशी व वरिष्ठ अधिवक्ता एमसी भूत व महेश बोड़ा ने मंगलवार दोपहर में अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की।



राज्य सरकार ने हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से उदयपुर में सर्किट बैंच स्थापित किए जाने के संबंध में परामर्श मांगा था। इसका जवाब देते हुए मुख्य न्यायाधीश जगदीश भल्ला ने कहा कि उदयपुर में हाईकोर्ट बैंच की मांग को तीन पूर्व मुख्य न्यायाधीश ने पहले ही खारिज कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि परिस्थितियों में अब भी कोई बदलाव नहीं आया है इसलिए सर्किट बैंच की कोई जरूरत नहीं है। भल्ला का जवाब से सरकार ने संघर्ष समिति को अवगत कराया। इसके बाद आंदोलन समाप्ति की घोषणा की गई।



आज जश्न का दिन



संघर्ष समिति के प्रवक्ता नाथू सिंह राठौड़ ने बताया कि मुख्य न्यायाधीश के इस फैसले से मारवाड़ की न्यायिक गरिमा बरकरार रही। बुधवार को वकील हाईकोर्ट परिसर में विजय दिवस मनाएंगे। समर्थन में आए विभिन्न संगठनों का अपराह्न् तीन बजे स्वागत समारोह में आभार प्रकट किया जाएगा।

Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: