Ludhiana
पंजाब सरकार के विरुद्ध रैली निकाली
भास्कर संवाददाता Wednesday, September 02, 2009 07:13 [IST]  

लुधियाना. पीएयू और गड़वासु ने मंगलवार को पंजाब फेडरेशन ऑफ यूनिवर्सिटी एंड कालेज टीचर्स आर्गेनाइजेशन व पंजाब एंड चंडीगढ़ कालेज टीचर्स यूनियन ने पंजाब सरकार के विरुद्ध रैली निकाली। यूजीसी ने जो 31 दिंसबर 2008 को यूजी स्कैल को बढ़ाने की घोषणा की थी।। पंजाब सरकार ने उसे अब तक नोटिफिकेशन नहीं दिया है। यूनिवर्सिटीज के कॉलेजों को आईसीआर ने भी पे स्कैल बढ़ाने की परमिशन दे दी है। लेकिन पंजाब सरकार के वित्तीय विभाग ने अभी इस पर नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है।

फैक्टो के प्रेसीडेंट डा. एसएस ढिल्लो ने कहा कि हरियाणा की यूनिवर्सिटी के कालेजों को हरियाणा सरकार की वितीय विभाग ने पे स्केल पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। लेकिन साथ में ही वहां की सरकार टीचर्स को कम ग्रेड दे रही है। इसलिए अब हमारे पास दो कारण हो गए हैं। एक तो पंजाब सरकार का पे स्कैल पर नोटिफिकेशन न देना हमें हरियाणा की तरह कम पे स्कैल न दिया जाए। उन्होंने कहा कि इससे पहले हम अमृतसर, चंडीगढ़ और जालंधर में भी रैली निकाल चुके हैं और इसके बाद पटियाला में पंजाब सरकार के विरुद्ध रैली निकालेगें। इस रैली में पंजाब यूनिवर्सिटी, गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी के कॉलेजों के टीचर्स के अलावा, पीएयू टीचर एसोसिएशन के प्रेसीडेंट डा. केएन शर्मा, गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के प्रेसीडेंट एसएस ढिल्लो, पंजाब और पंजाबी यूनिवर्सिटी के सेक्रेटरी भी शामिल हुए।

Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: