Latest News
अमेरिकी बाज़ार लुढ़के, सिंगापुर निफ्टी 4600 के नीचे
Share Manthan Wednesday, September 02, 2009 09:19 [IST]  

अमेरिकी शेयर बाज़ारों में कल मंगलवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट रही।डॉव जोंस और नैस्डेक करीब 2% गिरे। एसएंडपी 500 में 2.2% की कमजोरी रही, जो 17 अगस्त के बाद की सबसे बड़ी गिरावट आयी है। वहीं आज सुबह चीन को छोड़कर अन्य एशियाई बाज़ारों में भी गिरावट का रुख है।अमेरिकी में वित्तीय संस्थानों और बैंकों की सेहत को लेकर नई चिंताई उभरी हैं। अमेरिका में मैन्युफैक्चिरिंग के ताजा आंकड़े अच्छे आये हैं, लेकिन वित्तीय संस्थाओं की सेहत को लेकर उभरी चिंता उस पर भारी पड़ी। हालांकि कुछ जानकार अमेरिकी बाज़ारों की गिरावट को मुनाफावसूली भी मान रहे हैं, क्योंकि अगस्त में अमेरिकी बाज़ारों में ऐतिहासिक रूप से काफी अच्छी तेजी रही थी। नाइमेक्स में कच्चे तेल का भाव 1.91 डॉलर गिरकर 68.09 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।आज सुबह ज्यादातर एशियाई बाजार कमजोर हैं। निक्कई में 2.5% से ज्यादा गिरावट दिख रही है। हैंग सेंग और जकार्ता कंपोजिट भी लगभग 1.5-2% नीचे हैं। कॉस्पी और स्ट्रेट टाइम्स में 0.5-1% कमजोरी है। हालांकि चीन के शंघाई इंडेक्स में 1.25% से अधिक की तेजी है। सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में निफ्टी वायदा कल एनएसई में निफ्टी के बंद स्तर से 30-35 अंक नीचे 4590-95 के आसपास चल रहा है। (© शेयर मंथन, 02 सितंबर 2009)



Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: