जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा इलाके में एलओसी पर सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में गुरेज सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश करते 5 आतंकवादी मारे गए हैं। बुधवार सुबह तड़के घुसपैठ की कोशिश कर रहे घुसपैठियों पर सेना की नजर पड़ी जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। सेना के अफसरों ने कल ही आशंका जताई थी कि कुछ आतंकवादी एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश में ताक लगाए बैठे हैं। कल ही सीमा पार से पुंछ इलाके में संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए पाकिस्तान ने फायरिंग की थी जिसमें एक जवान शहीद हो गया था।