National
‘भाजपा की हार के लिए आडवाणी ही जिम्मेदार’
Bhaskar.Com Wednesday, September 02, 2009 13:55 [IST]  

नई दिल्ली. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मानना है कि लोकसभा में भाजपा की हार के लिए यदि कोई जिम्मेदार है तो वे हैं लालकृष्ण आडवाणी। संघ के मुखपत्र पांचजन्य में लालकृष्ण आडवाणी पर हमला बोलते हुए संघ के वरिष्ठ सदस्य देवेंद्र स्वरूप ने लिखा है कि आडवाणी को भावी प्रधानमंत्री के रूप में पेश करने के साथ पूरे चुनाव अभियान को आडवाणी केंद्रित करना बहुत बड़ी राजनीतिक भूल थी। जिसका फायदा कांग्रेस ने बड़ी चतुराई से उठाया।



देवेंद्र स्वरूप आडवाणी पर जमकर बरसते हुए इस लेख में कहते है कि उन्होंने अपनी आत्मकथा का विभिन्न भाषाओं और पूरे देश में जितनी धूमधाम के साथ लोकार्पण कराया, उससे यही लगता है कि आडवाणी स्वयं को भारतीय राजनीति के नियति पुरुष के रूप में देखने लगे थे लेकिन वे भूल गए थे कि यह उल्टा भी पड़ जाएगा। संघ कार्यकर्ता उनकी जिन्ना भक्त की छवि को भुला नहीं पाएगा। स्वरूप ने कहा है कि पार्टी यदि लोकतंत्र बनाम वंशवाद को अपना चुनाव अभियान का मुख्य मुद्दा बनाती तो स्थिति कुछ और होती।





इन्हें भी पढ़ें-



* भाजपा-आडवाणी पर जमकर बरसे शिवसेना सुप्रीमो



* भाजपा के लड़ाके



* संघ और भाजपा खेमे में चल रही गहमागहमी पर एक नजर..



* संघ-भाजपा नाता : सबकुछ जो आप हमेशा जानना चाहते थे

Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: